हमारे बारे में

तारातारा मठ के बारे में

तारातरा मठ राजस्थान राज्य के बाड़मेर जिले में तारातरा गांव में स्थित है। बहुत ही सुंदर कलाकृति से बना यह मठ जन-जन की आस्था का प्रतीक है। इस मठ को स्वामी जैतपुरी जी महाराज ने बसाया था। तारातरा मठ तपोस्थली भूमि है। यहां पर एक अनोखी कामधेनु गौ माता है यह गौ माता साल में तीन बार अपना रंग परिवर्तन करती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कहा जाता है। तारातरा की इस जगह पर स्वामी श्री जैतपुरी जी महाराज आए थे उन्होंने यहां पर कई सालों तक तपस्या की और लोगों की भलाई के लिए कई कार्य किए। स्वामी श्री जैतपुरी जी महाराज ने जिस जगह तपस्या की थी वहां पर आज धूणा है। यह धूणा तारातरा मठ का प्रमुख आस्था का प्रतीक है। तारातरा मठ की नीव श्री जैतपुरी जी महाराज ने हीं रखी थी। इसलिए इस मठ को जैतपुरी जी का मठ भी कहा जाता है। तारातरा की इस मठ में कई महंत हुए धर्मपुरी जी महाराज श्री मोहन पुरी जी महाराज बलदेव पुरी जी महाराज प्रताप पुरी जी महाराज।